देहरादून में एसआईआर की समीक्षा: सीडीओ अभिनव शाह बोले- पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूरा करें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण…


