देहरादून महायोजना-2041: सेक्टर-11 की जनसुनवाई में विकास और पर्यावरण पर गूंजे नागरिकों के सुझाव
देहरादून, 21 जुलाई 2026। राजधानी देहरादून के भविष्य को सुनियोजित, आधुनिक और सतत विकास की दिशा देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का जनसंवाद अभियान अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। अभियान के 11वें दिन सोमवार को राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज, सुद्धोवाला में सेक्टर-11…

