देहरादून महायोजना-2041: सेक्टर-05 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, एमडीडीए ने दर्ज किए सुझाव और आपत्तियां
राजधानी देहरादून के भविष्य के सुनियोजित विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का जनसंवाद अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। अभियान के पांचवें दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सेक्टर-05 के लिए आयोजित जनसुनवाई शिविर में नागरिकों,…

