हार के बाद भी सीएम पद नहीं छोड़ेंगी Mamata Banerjee, CEC पर लगाए गंभीर आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “चुनाव का विलेन” करार दिया।
ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं। हमें हराने की कोशिश की गई है। चुनाव आयोग के जरिए हमें हराया गया, लेकिन नैतिक रूप से हम जीते हैं।”
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
टीएमसी प्रमुख ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदान के बाद ईवीएम में 80-90% बैटरी होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई, अधिकारियों के तबादले और छापेमारी कर माहौल को प्रभावित किया गया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत के कारण चुनाव निष्पक्ष नहीं रहा।
मतगणना के दौरान गड़बड़ी के आरोप
ममता बनर्जी ने दावा किया कि मतगणना के दौरान उनके एजेंटों को हटाया गया और हिंसा की घटनाएं हुईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि:
- काउंटिंग के दौरान उनके समर्थकों के साथ मारपीट हुई
- महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया
- फॉर्म छीन लिए गए
- CCTV बंद कर दिया गया
ममता ने यह भी कहा कि जब वह खुद मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।
INDIA गठबंधन को और मजबूत करने की बात
चुनाव परिणाम के बाद विपक्षी एकजुटता पर ममता बनर्जी ने कहा कि Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, Uddhav Thackeray, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav और Hemant Soren समेत कई नेताओं ने उनका समर्थन किया है।
उन्होंने कहा, “अब मैं एक आम नागरिक की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करने का काम करूंगी। हमारा उद्देश्य साफ है—एकजुट होकर आगे बढ़ना।”
“मैं अब आज़ाद पंछी हूं”
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और अब बिना किसी पद के भी वह लोगों के लिए काम करती रहेंगी।
उन्होंने कहा, “अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं और जो करना है, खुलकर करूंगी।”

