रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: मंदिर में भगवान के दर्शनों में शुरुआत, भक्तों का हुजूम
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद, मंगलवार, 23 जनवरी, को मंदिर में आम लोगों को दर्शन का आरंभ हुआ। रात 3 बजे से ही, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी थी। कई राज्यों से लोग रामलला के दर्शन के लिए यहां आए हुए हैं। मंदिर के गेट खुलते ही, लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई।
दर्शन के लिए उमड़े हुजूम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर में शयन के लिए बंद किए गए भगवान रामलला के कपाट एक घंटे पहले ही खोल दिए गए। रामलला के शयन के लिए पट दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक बंद रहने थे, लेकिन भीड़ के चलते 1 बजे ही खोल दिए गए। लोगों को दर्शन के लिए छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है। एक बार तो लोग सिक्योरिटी तोड़कर ही भाग निकले।
स्थिति बिगड़ते देख पहले यूपी के गृह सचिव और डीजी लॉ एंड ऑर्डर अयोध्या पहुंचे। इसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए। आरएफ ने मोर्चा संभाला, तब जाकर दर्शन की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो पाईं।