फरवरी की गर्मी दे रही है भीषण गर्मी के संकेत
हर साल मार्च-अप्रैल में शुरु होने वाली गर्मी इस बार फरवरी से ही शरु होने लगी है…. और वो भी थोड़ी बहुत गर्मी नहीं बल्की पसीने निकाल देने वाली गर्मी…. फऱवरी में पड़ने वाली ये गर्मी ये संकेत दे रही है की 2023 की गर्मी बहुत भीषण होने वाली है….
गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा और कर्नाटक में तापमान लगातार बढ़ रहा है. अभी इन राज्यों में कई जगह 35 से 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है …. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 28 से 33 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य स्थिति से 5 से 9 डिग्री ज्यादा है. लोगों के गर्म कपड़े होली से पहले ही पेक हो गए हैं और पंखे चलना भी शुरु हो चुके हैं…. दिल्ली में 1969 के बाद तीसरा सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक तक पहुंच चुका है…. मौसम विभाग का भी कहना है की गर्मी और बढ़ सकती है.
इतना ही नहीं पहाड़ी राज्यों मं भी हीट वेव चलने से गर्मी बढ़ी है…. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर तापमान सामान्य से 10 से 11 डिग्री तक ज्यादा है…..
बहरहाल अब देखना ये होगा की फरवरी में ही शुरु हो चुकीं इन हीट वेव क असर जून जुलाई में कितना ज्यादा देखने को मिलता है…