2024 में भारत ने खोए कई दिग्गज: रतन टाटा, मनमोहन सिंह, जाकिर हुसैन और अन्य मशहूर चेहरे
2024 में कई ऐसे मशहूर व्यक्ति हमें छोड़ कर गए हैं जिन्होंने अपने योगदान से न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में एक अहम स्थान बनाया। इनमें से कुछ नाम ऐसे थे जिन्होंने भारतीय समाज, संस्कृति और राजनीति पर गहरी छाप छोड़ी थी।
रतन टाटा: भारत के सबसे बड़े बिजनस टाइकून में से एक और देश के दिलों में बसने वाले रतन टाटा का निधन 2024 में हुआ। उनका काम और देश के प्रति प्रेम उन्हें सबसे ज्यादा प्यार दिलाने वाला बनाता है।
मनमोहन सिंह: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का निधन भी 2024 में हुआ, जिससे भारत ने एक महान नेता खो दिया। उनका योगदान और नेतृत्व हमेशा याद रखा जाएगा।
उस्ताद जाकिर हुसैन: भारत के प्रख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन भी 2024 में हुआ। वे 4 बार ग्रैमी अवार्ड विजेता रहे और पद्मश्री, पद्मभूषण, और पद्मविभूषण जैसे सर्वोच्च पुरस्कारों से सम्मानित हुए थे। उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा।
पंकज उधास: गजल गायक पंकज उधास का निधन भी 2024 में हुआ। उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं और उनका योगदान संगीत जगत में अमूल्य रहेगा।
शारदा सिन्हा: बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन भोजपुरी और मैथिली भाषी दर्शकों के लिए गहरा व्यक्तिगत नुकसान था।
सीताराम येचुरी: CPI(M) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति रही। उनकी विचारधारा और संघर्षों का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
Sushil Kumar Modi, Om Prakash Chautala, Manohar Joshi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री Sushil Kumar Modi, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Om Prakash Chautala, और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Joshi का भी 2024 में निधन हुआ।
इसके अलावा, रामूजी राव, श्याम बेनेगल, रितुराज सिंह, सुहानी भटनागर, और विकास सेठी जैसे कई मशहूर नामों ने इस साल हमें अलविदा कहा।
2024 में सभी को अलविदा कहने वालें कुछ मशहूर नाम: क्लासिकल संगीतकार में Ustad Rashid Khan, 91 साल के मशहूर रेडियो प्रेजेन्टर Ameen Sayani, किराना घराने की भारतीय शास्त्रीय गायिका प्रतिभा अत्रे, मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर Rohit Bal, जाने माने कवी N.K. Desam, फ़िल्म निर्देशक और लेखक कुमार साहनी, तमिल एक्टर Daniel Balaji, साउथ इंडिया के मश्हूर करनाटका सिंगर K. G. Jayan, प्रसिद्ध भारतीय बैंकर और आईसीआईसीआई लिमिटेड के संस्थापक-अध्यक्ष Narayanan Vaghul, जाने माने cardiac surgeon और पद्म भूषण से सम्मानित M S Valiathan, पुर्व क्रिकेटर Anshuman Gaekwad, जाने माने बुद्धिजीवी A.G. Noorani, तमिल एक्टर Delhi Ganesh, Essar Group के founder और chairman Shashi Ruia और मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार एम॰ टी॰ वासुदेव नायर
इन सभी का योगदान कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। इनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। हम सबके लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इनकी यादों को संजोएं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें।
2025 का नया साल हमसे यह सिखाता है कि जीवन की अनिश्चितता को समझते हुए, हमें हर दिन को प्यार और सम्मान के साथ जीना चाहिए।