योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाते हुए
देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनावी प्रचार तेज़ हो रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तीन स्थानों पर जनसभाएं की और भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाया। उन्होंने सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल में एनआइटी श्रीनगर, दोपहर 1 बजे रुड़की के डीएवी कालेज, और 3:30 बजे देहरादून के बन्नू ग्राउंड में जनसभाओं को संबोधित किया।
आज दोपहर 1 बजे रुड़की नेहरू स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के समर्थन में जनसभा की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे।
उन्होंने भारत माता के जयकारे से अपना संबोधन शुरू किया और मां दुर्गा और काली माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि हम नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना जानता है और 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विकास के साथ-साथ विरासत और आस्था का सम्मान भी है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड अनेक महापुरुषों को जन्म देने वाली धरती है। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की।
सीएम योगी ने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। भारत ने आईटी, मेडिकल, और हर सेक्टर में विकास के आयाम को छुआ है। देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन ले रहे हैं और 60 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिला है।