World Cup जीत के बाद रोहित और विराट की जोड़ी का अंत
रोहित शर्मा ने जीत के बाद मैदान की मिट्टी को खाया। ये बताता है कि किस तरह की यादें वो यहां से लेकर जाने वाले हैं। रोहित उस मैदान की मिट्टी को चाखना चाहते थे जिसने उनके करियर का सबसे बड़ा सूखा खत्म किया। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा के लिए ये वर्ल्ड कप उतना जरूरी था जितना वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा जरूरी थे।
जीत के बाद रोहित सीना लगा कर मैदान से चिपक गए। विराट और हार्दिक की आंखें भीग चुकी थीं। खुद देवता भी रोने लगे थे। बारिश की बौछारों के बीच भारत की टीम रो रही थी, नाच रही थी, जश्न मना रही थी। लेकिन फिर करोड़ों लोगों की खुशी के आंसू को असली आंसूओं में तब्दील करने का काम किया इस सदी के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने अपना रिटायरमेंट की घोषणा करके। विराट ने जैसे ही कहा कि ये उनका आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप है, वैसे ही सड़कों पर जश्न मनाने वाले लोग, घरों में आतिशबाजी करने वाले लोग शांत हो गए। उनके लिए विराट का ये कहना ही यादों के समंदर में ले गया।
लेकिन विराट के आखिरी वर्ल्ड कप के साथ-साथ रोहित ने भी जब अपने आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप की घोषणा की, तो हर कोई भारत की शानदार जोड़ी को आखिरी बार tribute देने उतर गया। सोशल मीडिया पर ROKO और ROHIT की विरासत को याद करने लगा।
रोहित और विराट का गेम भले ही अभी टी20 के लिए खत्म हुआ है, लेकिन हम उन्हें ODI और टेस्ट से भी बाहर जाते हुए नहीं देखना चाहते। जबसे दोनों ने टी20 से रिटायरमेंट की बात कही है, तब से ही उनके लाखों करोड़ों फैन बैचेन हैं। क्योंकि विराट और रोहित के बिना टीम को सोचना भी मुश्किल सा लगता है।
वैसे ये सब आने वाले समय की बात है। इस खेल को और हमारे देश को विराट और रोहित ने जितना देना था, उन्होंने दे दिया। और आगे जब तक भी दें, वो बहुत से बहुत ज्यादा होगा। इसीलिए आने वाले समय के बारे में बात करे बगैर, आज की इस जीत को तस्वीरों के जरिए देखते हैं।
राहुल द्रविड ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को उठा कर जो इमोशन दिखाया, वो उनकी खुशी को बयान करता है। जीते के बाद सभी ने उन्हें खूब उछाला भी। हार्दिक के आंसू और उनकी सक्सेस को बयान कर रहे थे। बुमराह ने फिर साबित किया कि क्यों वो दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में हैं। मैन ऑफ दी टूर्नामेंट रहने वाले बुमराह ने जश्न भी उसी अंदाज में मनाया।
विराट ने वर्ल्ड कप के फाइनल में बता दिया कि क्यों उन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है। और सबसे खास था, जीत के जश्न में इन दोनों खिलाड़ियों को साथ में देखाना, रोहित और विराट. भारतीय क्रिकेट के करन अर्जुन को साथ में ट्रॉफी उठाते हुए पूरा देश देखना चाहता था और उनका ये सपना पूरा हो चुका है.