रुद्रप्रयाग: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डेयरी विभाग ने आयोजित की गोष्ठी
महिला डेयरी रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुमाड़ी में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुग्ध समितियों की करीब 180 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में CO हर्षवर्धनी सुमन ने महिला सुरक्षा, जागरूकता, साइबर क्राइम आदि के बारे में महिलाओं को जानकारियां दी, साथ ही SI सीमा द्वारा भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ गीता गोरपा द्वारा पशुओं के आहार रोगों की पहचान और देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधान प्रबंधक सुरेंद्र राणा ने दुग्ध समितियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और आय वृद्धि के बारे में बताया।
गोष्ठी का अयोजन महिला डेयरी सहायक प्रबंधक विजया नेगी द्वारा किया गया। संचालन प्रभारी उपार्जन कैलाश नेगी द्वारा किया गया.