उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 13 PCS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने लंबे मंथन के बाद शनिवार शाम 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में व्यापक फेरबदल कर दिया है। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य शासन प्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाना बताया गया है।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन से कृषि उत्पादन आयुक्त सहित कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारियां हटाकर अब यह दायित्व वरिष्ठ अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को सौंपा गया है। वर्धन अब मुख्य सतर्कता आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त और ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष के पदों पर कार्यरत रहेंगे।
लाल रजंन कल्याण को अब प्रमुख सचिव के रूप में अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लोक निर्माण एवं स्कूल शिक्षा विभाग एक बार फिर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को सौंपा गया है।
प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:
- रविनाथ रमन से आयुर्वेद विभाग हटाकर दीपेंद्र चौधरी को सौंपा गया।
- संदीप यादव से राजस्व परिषद एवं संपत्ति विभाग हटाकर रंजना राजगुरु को दे दिया गया।
- डॉ. सी. रविशंकर को वन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
- रणवीर सिंह चौहान को राज्य संपत्ति विभाग सौंपा गया है।
- डॉ. अहमद इकबाल से महालेखाकार समन्वय और आयुक्त कर का कार्यभार हटाकर यह जिम्मेदारी सोनिका को दी गई है।
- हरिद्वार के डीएम धम्मेंद्र सिंह से कुंभ मेला अधिकारी की जिम्मेदारी हटाकर सोनिका को दी गई है।
- श्रीदेव कृष्ण ड्विवेदी को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का सीईओ बनाया गया है।
- झरना माठान से कृषि विभाग का निदेशक पद हटाकर उन्हें अपर सचिव बनाया गया है। अब अखिलेश रूहेला कृषि निदेशक होंगे।
- रवीना शर्मा से पशुपालन विभाग हटाकर उन्हें अपर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।
- प्रशांत सिंह से निदेशक समाज कल्याण का कार्यभार हटा लिया गया है।
- नैनीताल की संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका को नैनीताल का सीईओ बनाया गया है, जबकि वरुण अग्रवाल को सीईओ कटहरी नियुक्त किया गया है।
13 PCS अधिकारियों का भी हुआ तबादला:
- बंशी लाल राणा को पर्यटन विकास परिषद में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया।
- रामदत्त पालीवाल को प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में अपर निदेशक नियुक्त किया गया।
- चंद्र सिंह बिष्ट को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया।
- अशोक कुमार पांडे को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया।
- नवपा त्रिवेदी को सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया।
- अनुराग त्रिपाठी को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया।
- प्रकाश डुमका को गन्ना आयुक्त, अरविंद कुमार पांडे को गढ़वाल का खाद्य नियंत्रक,
- अविनेश कुमार सिंह को टिहरी का अपर जिलाधिकारी,
- दिनेश प्रताप सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक (आवास एवं नगर विकास),
- और पियूष सिंह को गढ़वाल मंडल विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।