उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों से मौजूदा जिम्मेदारियां वापस लेकर नई तैनाती दी गई है।
IAS अधिकारियों में आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटा दी गई है, जबकि रूचि मोहन को अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद से मुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रकाश चंद्र से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद वापस लिया गया है।
वहीं वंशीलाल राणा को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौरी प्रभाव को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से पौड़ी और दीक्षिता जोशी को पौड़ी से रानीखेत स्थानांतरित किया गया है।
PCS अधिकारियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। नरेंद्र सिंह से उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला (देहरादून) के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी वापस ली गई है। शिवकुमार बरनवाल को सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पद से हटाकर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।
प्रकाश चंद्र को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि नंदन सिंह डुगरियाल को सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया है।
अवधेश कुमार को अपर जिलाधिकारी टिहरी से हटाकर संयुक्त निदेशक, शहरी विकास निदेशालय देहरादून बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह को नैनीताल से हटाकर अपर जिलाधिकारी टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।
वैभव गुप्ता को हरिद्वार का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि सौरभ असवाल को नैनीताल में अपर जिलाधिकारी और भूमि अधिग्रहण (CALA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
संतोष कुमार को नगर निगम देहरादून से हटाकर उप सचिव, उत्तराखंड सूचना आयोग बनाया गया है। लक्ष्मीराज चौहान को परीक्षा नियंत्रक, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुश्म चौहान को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है।
इसके अलावा हर गिरी को देहरादून से हरिद्वार, अनुराग आर्य को चंपावत से नैनीताल और रविंद्र कुमार जुवांठा को उधम सिंह नगर से देहरादून स्थानांतरित किया गया है।
सुधीर कुमार को प्रशासन अकादमी नैनीताल से हटाकर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और हिमांशु कफल्टिया को उधम सिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

