SDRF जवान ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर रचा इतिहास
एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने एक और अद्वितीय करनामा दर्ज किया है, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय ध्वज लहराकर देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया। राजेन्द्र सिंह नाथ ने 29 जनवरी को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार की ओर से सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की गई। देश और उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया गया है और पुलिस महानिदेशक ने 10,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने कहा कि राजेन्द्र सिंह नाथ के सफल आरोहण से हाई एल्टीट्यूड एरिया में एसडीआरएफ की कार्यदक्षता व निपुणता में वृद्धि होगी।
एसडीआरएफ सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने राजेंद्र सिंह नाथ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे अन्य कर्मिक भी लाभान्वित होंगे।