देहरादून: पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने ली बैठक
देहरादून, 13 अप्रैल — Narendra Modi के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने गढ़ी कैंट स्थित Major Shaheed Durga Mall Park में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस अवसर पर आयोजित जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि जनसभा में आमजन की व्यापक उपस्थिति दर्ज हो सके। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
पार्टी पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, समीर डोभाल, किरन, संध्या थापा, निर्मला थापा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

