मसूरी में पुलिसकर्मी की मुठभेड़, दरोगा गोली लगने से घायल
मसूरी में छिपे बदमाश का पीछा कर रही उत्तराखंड पुलिस की आरोपी के साथ देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें उत्तराखंड पुलिस का दरोगा गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने से घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका ऑपरेशन किया गया है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक घटना में महिला को गोली मारने वाले की तलाश में पुलिस ने पीड़िता के पति को ट्रैक किया, जिसकी मसूरी में होने की सूचना मिली थी। देर रात मसूरी में पता चलने पर पुलिस ने मसूरी के होटलों में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसमें दरोगा मिथुन थाना रायपुर के पेट में गोली लग गई।
हमले में घायल पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया है, जिसके बाद पुलिसकर्मी को मैक्स हॉस्पिटल में रात में ही ऑपरेशन किया गया। चेकिंग अभियान में आरोपी के साथ मुठभेड़ में बदमाश भी घायल हुआ है, जिसे निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बदमाश से दो पिस्टल दो मैग्जीन बरामद की गई हैं।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को घायल पुलिसकर्मी के बेहतर इलाज और आरोपी पर कठोर कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। यह पानीपत, हरियाणा का रहने वाले आरोपी ने सितंबर में अपने पिता की हत्या कर दी थी और अब पत्नी पर गोली चलाई। इस मामला का संबंध रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से है। पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था, जिसके बाद मुठभेड़ हुई, बदमाश ने पुलिस दरोगा पर गोली चलाई और जवाब में दरोगा ने बदमाश के पैर में गोली चलाई।