निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर दूसरा बड़ा दुख
देहरादून। विश्वविख्यात निशानेबाज और द्रोणाचार्य सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का शुक्रवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं।
जानकारी के अनुसार, श्यामा देवी राणा पिछले कई दिनों से नई दिल्ली स्थित आरआर अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संयोग से उनका निधन उनके बेटे जसपाल राणा के जन्मदिन के दिन हुआ, जिससे परिवार का दुख और गहरा हो गया।
यह परिवार के लिए बेहद भावुक समय है, क्योंकि जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां का भी निधन हो गया। लगातार दो बड़े पारिवारिक सदस्यों को खोने से परिजन और शुभचिंतक गहरे शोक में हैं।
श्यामा देवी राणा के निधन की खबर मिलते ही खेल जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

