ICC Women’s T20 World Cup का शेड्यूल जारी, 14 जून को भारत-पाकिस्तान भिड़ंत
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट 12 जून 2026 से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई 2026 को ऐतिहासिक Lord’s Cricket Ground में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच Edgbaston Cricket Ground में होगा।
14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
महिला क्रिकेट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों को ग्रुप-1 में रखा गया है, जिससे ग्रुप स्टेज में ही रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।
12 टीमों के बीच होगा खिताबी मुकाबला
इस बार कुल 12 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने क्वालिफायर के जरिए मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाई है।
ग्रुप-1
ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप-2
वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम
- 14 जून – भारत vs पाकिस्तान, एजबेस्टन
- 17 जून – भारत vs नीदरलैंड्स, Headingley Cricket Ground
- 21 जून – भारत vs साउथ अफ्रीका, Old Trafford Cricket Ground
- 25 जून – भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड
- 28 जून – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स
सेमीफाइनल और फाइनल
- 30 जून – सेमीफाइनल-1, The Oval
- 2 जुलाई – सेमीफाइनल-2, द ओवल
- 5 जुलाई – फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड
इंग्लैंड के प्रतिष्ठित मैदानों—एजबेस्टन, हेडिंग्ले, ओल्ड ट्रैफर्ड, द ओवल और लॉर्ड्स—पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। खासकर 14 जून का भारत-पाकिस्तान मुकाबला प्रशंसकों के लिए हाई-वोल्टेज मैच साबित होने की उम्मीद है।

