हाइब्रिड मैटेरियल्स पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, नई तकनीकों पर हुआ मंथन
देहरादून: Graphic Era Deemed University में आयोजित हाइब्रिड मैटेरियल्स पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हो गया। इस दौरान देश-विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने कार्बन नैनोट्यूब, ग्राफीन आधारित मटेरियल्स और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों पर गहन चर्चा की।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए National Physical Laboratory के वैज्ञानिक Dr. Bhanupratap Singh ने कहा कि वर्तमान समय तेजी से हो रहे तकनीकी विकास का युग है, जहां तकनीक न केवल सुविधाएं प्रदान कर रही है, बल्कि समाज, उद्योग और अर्थव्यवस्था को नई दिशा भी दे रही है।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान 10 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इन सत्रों में नैनो टेक्नोलॉजी, स्मार्ट मटेरियल्स, ऊर्जा भंडारण प्रणालियां, हरित तकनीक, औद्योगिक नवाचार और अनुसंधान की नई विधियों जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। देश-विदेश के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से इसमें भागीदारी की।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग और CSIR-National Physical Laboratory द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में University of Strathclyde के प्रो. Dino Jaroszynski, IIT Ropar के प्रो. Gagan Kumar, ग्राफिक एरा के सेंटर फॉर क्लीन एनर्जी रिसर्च के निदेशक Dr. B S Negi, विभागाध्यक्ष Dr. Fateh Singh Gill सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन उन्नत मटेरियल्स और स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

