मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की होली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजभवन, देहरादून में राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से.नि.) से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद सीएम धामी ने अपने बड़ों को घर-घर जाकर रंग पर्व होली की बधाई दी और आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं होली की शुभकामनाएं दी

पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से जीएमएस रोड स्थित आवास में जाकर मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से0 नि0) भुवन चंद्र खंडूरी से उनके वसंत विहार स्थित आवास में भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वास्तव में एक साधु हैं.
CM धामी की सादगी से लगता है वो साधु हैं’, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
हिंदू संगठनों की सुर में सुर मिलाकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को असहज कर दिया. एक बार फिर उन्होंने बीजेपी के मुख्यमंत्री का गुणगान किया है. कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सादगी का प्रतीक बताया है. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री साधु होना चाहिए. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि सादगी देखकर लगता है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वास्तव में एक साधु हैं.