मां ने कराया 13 साल की बच्ची का Gang Rape !
हरिद्वार पुलिस ने बुधवार को एक चौंकाने वाले मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व महिला पदाधिकारी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने महिला की नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही, प्रेमी के एक दोस्त द्वारा भी किशोरी के साथ यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई है। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबार ने बताया कि पूर्व महिला पदाधिकारी पिछले एक साल से अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी और प्रेमी के साथ रह रही थी। उनकी 13 वर्षीय बेटी पिछले एक महीने से पिता के साथ रह रही थी। कुछ दिनों से बेटी के व्यवहार में आए बदलाव को लेकर पिता ने उससे बातचीत की, जिसमें बच्ची ने खुलासा किया कि उसकी मां, उसके प्रेमी और अन्य व्यक्तियों ने उसका यौन शोषण किया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला नेता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।