ग्राफिक एरा में ‘समन्वय’ कार्यक्रम का समापन, कर्मचारियों को दी गई आधुनिक कौशलों की ट्रेनिंग
देहरादून: Graphic Era Deemed University में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘समन्वय’ का सफल समापन हुआ। इस कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को कार्यकुशलता, समन्वय, संचार कौशल, टीम वर्क, भावनात्मक संतुलन और प्रशासनिक दक्षता से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनिंग दी गई।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि All India Radio, देहरादून की उपनिदेशक Sakshi Singh ने कहा कि स्पष्ट, सकारात्मक और संवेदनशील संवाद किसी भी संस्थान की सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने आपसी सम्मान, सहयोग और विनम्र व्यवहार को मजबूत कार्य-संस्कृति की पहचान बताया।
विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर Dr. Santosh S Saraf ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के छोटे-छोटे प्रयास संस्थान की प्रगति में अहम योगदान देते हैं।
इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रोफेशनल व्यवहार, टीम वर्क, विश्वसनीयता, कार्यस्थल आचरण के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन, आत्म-जागरूकता और कार्यभार प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के पर्सनालिटी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान पीडीपी विभाग की प्रमुख Dr. Sakshi Gupta, एचआरडीसी के निदेशक Dr. Abhishek Sharma, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर Dr. Bharti Sharma और श्वेता बजाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम कर्मचारियों के कौशल विकास और संस्थान की कार्य-संस्कृति को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

