ग्राफिक एरा के शार्दुल थपलियाल ने इंटर यूनिवर्सिटी स्कीइंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
Graphic Era Deemed University के छात्र शार्दुल थपलियाल ने इंटर यूनिवर्सिटी स्कीइंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
बीटेक सिविल इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र शार्दुल ने स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Central University of Kashmir, गांदरबल में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शार्दुल ने अपनी तकनीकी दक्षता, संतुलन और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। स्की माउंटेनियरिंग (स्प्रिंट) स्पर्धा में उनकी जीत उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शार्दुल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेलों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
शार्दुल की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

