कृषि मंत्री गणेश जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट करते औद्योनिकी परिषद में नवनियुक्त सदस्य संजय थपलियाल, काबीना मंत्री ने दी बधाई
देहरादून 03 जनवरी।
उत्तराखण्ड राज्य औद्यानिकी परिषद में सदस्य नामित होने पर संजय थपलियाल ने प्रदेश सरकार में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुलाकात के दौरान संजय थपलियाल ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि विगत 2 वर्षों से सेब की फसल का बीमा अनेकों किसानों का रुका हुआ था जिसके लिए आपसे जनपद उत्तरकाशी के किसान भुगतान की गुहार लगा रहे थे, उसका भुगतान किसानों के खाते में हो चुका है जिसके लिए किसानों ने आपका हार्दिक आभार जताया है। औद्यानिकी परिषद में किसानों के हित में आगे भी कार्य किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दूर दराज के किसानों तक पहुंचे और किसान के हित एवं कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने संजय थपलियाल के उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

