UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड कल करेगा 2 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी
उत्तराखंड बोर्ड क्लास 10 12 बोर्ड रिजल्ट 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। यूके बोर्ड हाई स्कूल और मैट्रिक रिजल्ट की डेट और टाइम की आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है। UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in के साथ अन्य जगहों पर भी रिजल्ट डाउनलोड लिंक एक्टिव होगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने 10वीं 12वीं परिणाम 2025 आने की डेट और टाइम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करनी होगी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगो। यूके बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने यह जानकारी दी है। ऑनलाइन उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
UK Board Result 2025 10th 12th
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी करेगा। रिजल्ट घोषित में अब केवल कुछ घंटों की देरी है। कल सुबह 11 बजे से उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकेगा।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के साथ 10वीं 12वीं के टॉपर्स, साल 2025 वार्षिक पास प्रतिशत, के साथ अन्य जानकारी भी देगा। इसके बाद UBSE वेबसाइट पर 10वीं 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक अलग-अलग एक्टव होगा। आप उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से इस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले उत्तराखंड रिजल्ट वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- यहां क्लास 10 या क्लास 12 रिजल्ट डाउनलोड का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट डैशबोर्ड खुलने पर आपके सामने कुछ बॉक्स आ जाएंगे। इसमें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भर दें।
- कुछ वेबसाइट्स डायरेक्ट रोल नंबर और जन्मतिथि भरने का ऑप्शन भी दे सकती हैं।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद Get Result पर क्लिक करें।
- आपके सामने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
रिजल्ट में आपका नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, कक्षा, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, पास या फेल और डिविजन आदि की जानकारी मौजूद होगी। अगर आपको अपनी जानकारी में किसी तरह की गलती लगती है, तो आप अपने स्कूल से सुधार के लिए संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। अब छात्र कल अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।