लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित, जानिए चुनाव कार्यक्रम और अन्य विवरण
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित की हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का एलान किया। इसके साथ ही आयोग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 13 मई को होंगे। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के चुनाव चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे।
लोकसभा का कार्यक्रम
पहला चरण: 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।