देहरादून: ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मेयर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
देहरादून। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को नगर निगम द्वारा प्रस्तावित नए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियास और नगर आयुक्त नमामी बंसल को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए।
व्यापारियों का आरोप: नए शुल्क से बढ़ेंगी परेशानियां
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि यह प्रस्ताव तानाशाहीपूर्ण और अव्यवहारिक है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में नगर निगम द्वारा नया लाइसेंस शुल्क लगाना उनकी परेशानियों को और बढ़ा देगा।

भाजपा से समर्थन पर भी उठे सवाल
मैसोन ने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम ने व्यापारियों पर अत्याचार बंद नहीं किया, तो वे आगामी चुनावों में भाजपा का समर्थन क्यों करें – यह भी विचार का विषय होगा। उन्होंने नगर निगम के इस निर्णय को लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ बताया।
व्यापारियों की एकजुटता
इस मौके पर महामंत्री पंकज डिडान ने कहा कि बाजार पहले ही मंदी, महंगाई और ऑनलाइन व्यापार की मार झेल रहा है। ऐसे में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लागू करना सरासर अन्याय है। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया, तो व्यापारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस मुद्दे पर बात करेंगे।
प्रदर्शन में कई सारे व्यापारी नेता रहे मौजूद