विकासनगर: त्यूणी- अटाल मार्ग पर हादसे में 6 की मौत
देहरादून: देहरादून में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय वाहन में सात लोग सवार थे, जो सभी हिमाचल प्रदेश के निवासी थे। ये लोग चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। एसडीआरएफ ने घायल को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।
मृतकों का विवरण –
01: संजू, आयु 35 वर्ष 02: सूरज, आयु 35 वर्ष 03: शीतल (सूरज की पत्नी), आयु 25 वर्ष 04: सजंना (सविता देवी की पुत्री), आयु 21 वर्ष 05: दिव्यांश (जीत बहादुर का पुत्र), आयु 10 वर्ष 06: यश (सूरज का पुत्र), आयु 6 वर्ष
घायल –
01: जीत बहादुर (सुख बहादुर का पुत्र), आयु 35 वर्ष