सीएम धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर: देहरादून में भू-माफियाओं पर कसा शिकंजा, 24 पर FIR के आदेश
देहरादून। उत्तराखंड में जमीन धोखाधड़ी (Land Fraud) करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अमल करते हुए गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को 24 गंभीर मामलों में तत्काल FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य बिंदु:
- 125 मामलों की हुई सुनवाई: कैंप कार्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में 20 लंबित और 105 नए मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से 45 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
- देहरादून में सबसे ज्यादा मामले: दर्ज नए मामलों में सर्वाधिक 74 शिकायतें देहरादून से हैं। हरिद्वार से 15, पौड़ी से 13, टिहरी से 2 और चमोली से 1 मामला सामने आया।
- फर्जीवाड़े का तरीका: जांच में चौंकाने वाले तथ्य मिले। कहीं बिना जमीन के ही बिक्री कर दी गई, तो कहीं खसरा नंबर बदलकर दूसरी जमीन थमा दी गई। 2 बीघा जमीन को 4 बीघा बताकर बेचने के मामले भी सामने आए।
- 15 दिन का अल्टीमेटम: बड़े भू-प्रकरणों में हो रही देरी पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को 15 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
पहले दिन 9800 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; मुख्यमंत्री धामी ने देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए की मां गंगा की पहली पूजा
कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में अवैध निर्माण साबित हो चुका है, उन पर तुरंत बुलडोजर/कार्रवाई होगी। सिविल मामलों को छोड़कर, धोखाधड़ी के हर स्पष्ट मामले में पुलिस कठोर एक्शन लेगी।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो गया है। देवभूमि का कोना-कोना वैदिक मंत्रोच्चार, सेना के बैंड की धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा।
गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री धाम के द्वार 12:35 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पहले ही दिन करीब 9800 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा संपन्न कराई।
भैरव घाटी से सुबह सात बजे मां गंगा की डोली सेना के पाइप बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं के साथ रवाना हुई। वहीं, यमुनोत्री के लिए मां यमुना की डोली खरसाली से शनिदेव की अगुवाई में धाम पहुंची। उधर, भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली भी ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान कर गई है, जो पहले पड़ाव फाटा पहुंच चुकी है।

केदारनाथ में 24 घंटे मुफ्त गर्म पानी; लागू होगी मनी बैक पॉलिसी
इस बार चारधाम यात्रा केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि स्वच्छता का मॉडल भी बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा’ का संकल्प लेते हुए ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए हैं।
कचरा प्रबंधन के लिए प्रदेश में ‘मनी बैक पॉलिसी’ लागू की जाएगी और प्लास्टिक की बोतलों को कम करने के लिए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केदारनाथ में 24 घंटे मुफ्त गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह देश का पहला प्रयोग है जहां इतनी ऊंचाई पर बायोमास पैलेट्स (पिरूल और घोड़े-खच्चरों की लीद से निर्मित) से चलने वाले गीजर लगाए जाएंगे।

