कुछ यूं रहा सीएम घामी का जन्मदिन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर मंत्रीगणों, विधायकगणों, पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री आवास में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री आवास में सीएम को बधाई देने के लिए एक के बाद एक लोगों की भीड़ लगी रही.