एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त; गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही
| | |

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त; गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही

देहरादून दिनांक 29 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय…

ग्राफिक एरा में डेबाथॉन 3.0
| | |

ग्राफिक एरा में डेबाथॉन 3.0

देहरादून , 28 मार्च । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके लिए डेबाथॉन 3.0 नाम से वाद विवाद प्रतियोगिता शुरू हो गई। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं के संवाद कौशल को मंच देने के लिए दो दिवसीय वाद विवाद प्रतियोगिता डेबाथॉन 3.0 की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि वाद विवाद जैसी प्रतियोगिता छात्रों को केवल बोलने की कला ही नहीं सिखाती, बल्कि उनमें सोचने, समझने और प्रभावी संवाद स्थापित करने की क्षमता का भी विकास करती है। प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, एनआईटी  कुरूक्षेत्र, रुड़की की कोयर यूनिवर्सिटी और देहरादून के यूपीईएस, उत्तरांचल, आईएमएस और साईं इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। डेबाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसायटी और क्विज़्जिग कम्युनिटी में संयुक्त रूप से किया।

ग्राफिक एरा में साईकी एक्सप्रेस 2.0 आसपास के बदलावों पर नज़र रखना जरूरी
| |

ग्राफिक एरा में साईकी एक्सप्रेस 2.0 आसपास के बदलावों पर नज़र रखना जरूरी

देहरादून 28 मार्च । अपने आसपास होने वाले हर छोटे से छोटे परिवर्तन के प्रति सजग रहना दूसरों के दुख दर्द समझने और सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में साईकी एक्सप्रेस 2.0 में मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ जीतपाल सिंह राणा ने यह बात कही। मानव मनोविज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन भावनाओं की अभिव्यक्ति और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर किया गया। ग्राफिक एरा अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ जीतपाल ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण में रहने वाले लोगों के दिनचर्या और आदतों में छोटे से छोटे बदलावों से संवेदनशीलता के साथ काम लेना चाहिए। इसके साथ ही अपने रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक और मानसिक व्यायाम अपनाएं। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शन मन: क्लब ने किया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट के हेड डॉ विनय नेगी अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

छात्रों को सिखाया क्लाउड नियंत्रण
| | |

छात्रों को सिखाया क्लाउड नियंत्रण

देहरादून, 28 मार्च । ग्राफिक एरा में छात्रों ने एडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने के साथ यूज़र एक्सेस, कंटेंट डिलीवरी और डोमेन मैनेजमेंट के बारे में सीखा। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज अमेजॉन वेब सर्विसेज का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए क्लाउड इग्नाइट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ डी आर गंगोडकर ने कहा कि आज के समय में टेक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए युवाओं के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। करियर में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस और स्किल्स की आवश्यकता है। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को ईडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने और चलने की जानकारी दी गई। साथी उन्होंने वेबसाइट को इंटरनेट पर लाइव करना, टैक्सास नियंत्रण और क्लाउड फ्रंट व रूट 53 जैसे टूल्स की मदद से वेबसाइट को बेहतर तरह से चलाना सीखा। इस वर्कशाप का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एडब्ल्यूएस क्लब ने किया। कार्यक्रम में एडब्ल्यूएस फैकल्टी मेंटोर डॉ अमित कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए

चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी
| | | |

चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 28 मार्च। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी 10 से 16 अप्रैल तक असम के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे असम राज्य के प्रमुख चाय बागानों का निरीक्षण करेंगे और वहां की उन्नत चाय उत्पादन तकनीकों का अध्ययन करेंगे। इस दौरे में कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ कर्णप्रयाग विधायक अनिल…

मा० प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट
| | |

मा० प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट

देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण कार्यक्रम और संभावित जनपद भ्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा…

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास और विश्वास दोनों मजबूत-मंत्री भरत चौधरी
| | |

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विकास और विश्वास दोनों मजबूत-मंत्री भरत चौधरी

देहरादून 28 मार्च,2026 (सू.वि),देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने एमयूवाई ओलम्पिक्स का शुभारंभ करते हुए उद्यमिता…

दूरस्थ इलाकों में पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर
| | | |

दूरस्थ इलाकों में पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर

देहरादून, 27 मार्च। ग्राफिक एरा के चलते फिरते अस्पताल गांव के लोगों के लिए ऐसे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में मददगार साबित हो रहे हैं जहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राफिक एरा की ऐसी ही एक यूनिट ने रुद्रप्रयाग के जगतोली दशज्युला गांव में शिविर लगाकर 81 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाई…

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द् रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा
| | | |

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द् रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा

देहरादून, 27 मार्च। शुक्रवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से शासकीय आवास में गढ़वाल राइफल्स के कर्नल ऑफ द रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनरल डीएस राणा ने सेना का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। बैठक के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल डीएस…

जन सुरक्षा पर फोकसः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने प्रस्ताव किए अनुमोदित
| | | |

जन सुरक्षा पर फोकसः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति ने प्रस्ताव किए अनुमोदित

देहरादून 27 मार्च,2026 (सू.वि),जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत सर्शत अनुमोदित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि…