पहलगाम आतंकी हमला: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के घरों पर बुलडोजर और विस्फोट से जवाब
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और प्रशासन ने इस हमले में शामिल स्थानीय आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित आतंकी आदिल हुसैन थोकर के घर को सुरक्षाबलों द्वारा विस्फोटक लगाकर…

