देहरादून: अब बस से स्कूल जाएंगे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चे; डीएम सविन बंसल ने दिखाई 41-सीटर बस को हरी झंडी
देहरादून, 30 अप्रैल 2026 (सू.वि.)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति के समूल उन्मूलन और रेस्क्यू किए गए बच्चों के बेहतर पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में संचालित ‘बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर’ के बच्चों के लिए जिलाधिकारी ने…

