ग्राफिक एरा में ‘जामवंत इफेक्ट’ पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. दीपक वोहरा ने युवाओं को किया प्रेरित
देहरादून: Graphic Era Deemed University के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में ‘जामवंत इफेक्ट’ विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व राजनयिक Dr. Deepak Vohra ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन है, जो अपार संभावनाओं, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण है।
डॉ. वोहरा ने अपने संबोधन में भारत की वैश्विक पहचान, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक पहचान उसकी नेतृत्व क्षमता, कूटनीति, सैन्य शक्ति, मजबूत अर्थव्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से होती है।
उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल सैन्य शक्ति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी देशों में शामिल है, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अब समय आ गया है जब भारत अपने भविष्य का निर्माण स्वयं करे और आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़े।

कार्यक्रम के दौरान Dr. Kamal Ghanshala, चेयरमैन, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने डॉ. दीपक वोहरा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति Dr. Narinder Singh, प्रो-वाइस चांसलर Dr. Santosh S Saraf, कुलसचिव Dr. Naresh Kumar Sharma, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स Dr. D R Gangodkar, डीन ऑफ लॉ Dr. Daisy Alexander, विभागाध्यक्ष Dr. Sudhir Joshi सहित अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने और उन्हें प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


