देहरादून- सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में मिलेगा पूरा वेतन
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे साल में भी 80 प्रतिशत के बजाए पूरा वेतन मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय संघ कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह में ये घोषणा की। उन्होंने सचिवालय कर्मियों के कल्याण कोष में 30 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने विश्वास जताया कि सचिवालय में एक नई कार्य संस्कृति, सौहार्दपूर्ण कार्यव्यवहार का वातावरण देखने को मिलेगा। उन्होंने सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाने की घोषणा की।