मसूरी विधानसभा को नए साल पर विकास की बड़ी सौगात, ₹1.17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
नववर्ष के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। मंत्री गणेश जोशी ने ₹117.27 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला वार्ड में आयोजित किया गया।
इन विकास कार्यों में विधायक निधि से ₹46.81 लाख, मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) से ₹17.61 लाख तथा सिंचाई विभाग से ₹52.85 लाख की लागत से कार्य सम्मिलित हैं।
🔹 आधारभूत सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आवागमन, सुरक्षा और सिंचाई से जुड़ी आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सौगात क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और आमजन को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
🔹 मुख्यमंत्री घोषणा के तहत होंगे बड़े कार्य
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सालावाला पुल, सामुदायिक भवन और बृजलोक कॉलोनी में नाला पुनर्निर्माण के कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
🔹 विधायक निधि से स्वीकृत प्रमुख कार्य
विधायक निधि के अंतर्गत वार्ड–08 सालावाला में:
- रावत जी के घर से बिष्ट जी एवं आर.एस. चौहान के घर तक सीसी सड़क निर्माण
- दुर्गाल कॉलोनी में नाला निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य (प्रथम एवं द्वितीय चरण)
- वाल्मीकि बस्ती में श्री रामपाल के घर से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक सुरक्षा दीवार
- ओ.पी. लाल से वर्मा जी के घर तक नाली एवं नल संबंधी कार्य
- ओल्ड सालावाला व तरला सालावाला में सुरक्षात्मक कार्य
- गंगा डेरी से शर्मा के घर तक सीसी सड़क निर्माण
- हाथीबड़कला क्षेत्र में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण
- जसवंत मॉडर्न स्कूल के पीछे लेन–3 में सीसी सड़क एवं कच्ची नाली निर्माण

🔹 सिंचाई विभाग के कार्य
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिंचाई विभाग द्वारा सालावाला (हाथीबड़कला) क्षेत्र में खोले में सर्वे ड्रिल से सालावाला पुल तक चैनल निर्माण का कार्य कराया गया है, जिसकी लागत ₹52.85 लाख है।
🔹 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व मातृशक्ति उपस्थित
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठैत ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मोहन बहुगुणा, शिवओम राजू, राकेश सोनकर, कमला रानी, रमेश प्रधान, रवि वर्मा, मोहिनी वर्मा, विनय गुप्ता, संजय नौटियाल, सुरेंद्र राणा, अमन, सुभाष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

