उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चार जिलों के डीएम समेत 58 अफसरों के दायित्व बदले
उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए 31 IAS, 1 IFS, 1 सचिवालय संवर्ग और 24 PCS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। संयुक्त सचिव (कार्मिक) राजेंद्र सिंह पतियाल द्वारा जारी आदेश में चार जिलों के जिलाधिकारियों सहित कई सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले व नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।
🔹 जिलाधिकारी बदले:
- पौड़ी: आशीष चौहान के स्थान पर स्वाति भदौरिया नई डीएम बनीं
- चंपावत: मनीष कुमार को नया डीएम नियुक्त
- उत्तरकाशी: प्रशांत कुमार आर्य बने नए डीएम
- रुद्रप्रयाग: प्रतीक जैन को डीएम की जिम्मेदारी
पूर्व जिलाधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है:
- आशीष चौहान – मुख्य कार्याधिकारी युकाडा एवं निदेशक, खेल एवं युवा कल्याण
- नवनीत पांडे – अपर सचिव, कार्मिक
- मेहरबान सिंह बिष्ट – सचिव, ऊर्जा व निदेशक उरेडा
- सौरभ गहरवार – प्रबंध निदेशक, सिडकुल
🔹 प्रमुख सचिव स्तरीय फेरबदल:
- आनंद बर्द्धन से जलागम विभाग वापस लिया गया
- सचिन कुर्वे से पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग और CEO पर्यटन परिषद हटाया गया
- दिलीप जावलकर से सहकारिता हटाकर जलागम निदेशक और ऑडिट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया
- B.V.R.C. पुरुषोत्तम को सहकारिता का अतिरिक्त दायित्व
- डॉ. नीरज खैरवाल को भाषा विभाग सौंपा गया
- धीराज गर्ब्याल को पर्यटन एवं धर्मस्व, CEO पर्यटन परिषद का कार्यभार
- युगल किशोर को सिंचाई व लघु सिंचाई विभाग
- IFS पराग मधुकर को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
- रंजना राजगुरु को महिला व बाल विकास व ICDS निदेशक
- रीना जोशी – राज्यपाल की अपर सचिव
- मनुज गोयल – निदेशक, तकनीकी शिक्षा व NHM
- संजय कुमार – निदेशक, सेवायोजन
- अभिषेक रोहिला – परियोजना निदेशक, UUSDA
- हिमांशु खुराना – PMGSY CEO से हटाए गए
🔹 PCS अधिकारियों में बदलाव:
- भरत लाल फिरमाल – अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन
- विप्रा त्रिवेदी – बाध्य प्रतीक्षा
- शिव कुमार बरनवाल – सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- रामजी शरण शर्मा – CDO, अल्मोड़ा
- अशोक कुमार जोशी – निदेशक, दुग्ध विकास व महिला डेरी
- प्रकाश चंद्र दुम्का – श्रमायुक्त, हल्द्वानी
- प्यारे लाल शाह – नगर आयुक्त, कोटद्वार
- रजा अब्बास – अपर नगर आयुक्त, देहरादून
- फिंचा राम – ADM, हरिद्वार
- शैलेंद्र सिंह नेगी – ADM व भूमि अधिग्रहण, नैनीताल
- वैभव गुप्ता – संयुक्त निदेशक, शहरी विकास
- मुक्ता मिश्र – ADM, उत्तरकाशी
- दयानंद सरस्वती – डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार
- गोपाल राम बिनवाल – नगर आयुक्त, ऋषिकेश
- लक्ष्मीराज चौहान – GM, GMVN
- देवेंद्र सिंह नेगी – डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार
- तुषार सैनी – डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर
- मोनिका – डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल
- जितेंद्र वर्मा – डिप्टी कलेक्टर, पिथौरागढ़
- प्रेमलाल – डिप्टी कलेक्टर, देहरादून
- नीलू चावला – डिप्टी कलेक्टर, टिहरी
इस प्रशासनिक फेरबदल से सरकार ने न सिर्फ कई जिलों में नेतृत्व बदला है, बल्कि विभागीय कार्यों को सुचारू और अधिक उत्तरदायी बनाने की मंशा भी स्पष्ट की है।