विराट कोहली की RCB टॉप पर, रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस 3 पर प्लेऑफ की जंग में मचा घमासान
आईपीएल 2025 अब पूरे जोश में है! प्लेऑफ की रेस इतनी जबरदस्त हो गई है कि कोई भी टीम टॉप 4 में एंट्री मार सकती है!
रविवार को हुए दो बड़े मुकाबलों ने पॉइंट्स टेबल में भूचाल ला दिया है।
पहले मैच में, मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रनों से धूल चटा दी। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। रायन रिकलटन (58 रन, 32 गेंद) और सूर्यकुमार यादव (54 रन, 28 गेंद) की शानदार हाफ सेंचुरी ने मुंबई को 215 रनों तक पहुंचा दिया।
इसके बाद ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपाया। बुमराह ने 4 विकेट झटके, वहीं विल जैक्स ने भी 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर मुंबई की शानदार जीत सुनिश्चित की।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपनी ऐतिहासिक 150वीं जीत दर्ज की — और ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई!
दूसरे मैच में आरसीबी का धमाका:
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन हासिल कर ली।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 163 रन बनाए। केएल राहुल (41 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (34 रन) और अभिषेक पोरेल (28 रन) ने दिल्ली को संभाला, लेकिन भुवनेश्वर कुमार (3 विकेट) और जोश हेजलवुड (2 विकेट) ने उन्हें ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
चेज के दौरान, आरसीबी की शुरुआत खराब रही — 4 ओवर में ही 26/3 का स्कोर!
लेकिन फिर मैदान पर आए लॉर्ड क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली।
क्रुणाल (73 रन, 47 गेंद, 4 छक्के, 5 चौके) और विराट (51 रन, 47 गेंद) ने 119 रनों की साझेदारी कर दिल्ली से मैच छीन लिया।
हालांकि विराट कोहली आउट हो गए थे, लेकिन टिम डेविड ने 5 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का जड़कर जीत पर मुहर लगा दी।
दिल्ली के लिए एक बड़ा अफसोस रहा — जब 54 रन पर अभिषेक पोरेल ने क्रुणाल का कैच छोड़ दिया। अगर वो कैच पकड़ा जाता, तो कहानी कुछ और हो सकती थी!
अब पॉइंट्स टेबल की टॉप 4 टीमें हैं:
- RCB
- गुजरात टाइटंस
- मुंबई इंडियंस
- दिल्ली कैपिटल्स
VIRAT के पास ऑरेंज कैप, JOSH HAZLEWOOD के पास पर्पल कैप है!
भुवनेश्वर कुमार भी अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-2 गेंदबाजों में शामिल हो चुके हैं।