उत्तराखंड में PCS भर्ती: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) प्रदेश के युवाओं को पीसीएस अधिकारी बनने का शानदार अवसर देने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 122 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजा जा चुका है। अब आयोग इन पदों की समीक्षा करने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
PCS प्री परीक्षा जून में संभावित
यदि अधियाचन में कोई तकनीकी अड़चन नहीं आती है, तो आयोग जून 2025 में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर सकता है। लोक सेवा आयोग ने पहले भी 2024 में पीसीएस परीक्षा करवाई थी और अब शेष रिक्त पदों के लिए भर्ती की तैयारी कर रहा है।
PCS में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
शासन के कार्मिक विभाग द्वारा भेजे गए अधियाचन के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वित्त अधिकारी, सहायक निदेशक, उप निबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती होगी। पदों का विवरण निम्नानुसार है:
पद का नाम | रिक्तियां |
---|---|
डिप्टी कलेक्टर | 3 |
डीएसपी | 7 |
वित्त अधिकारी | 10 |
उप निबंधक श्रेणी-2 | 12 |
सहायक निदेशक (वित्त) | 6 |
सहायक नगर आयुक्त | 7 |
राज्य कर आयुक्त | 13 |
राज्य कर अधिकारी | 17 |
समाज कल्याण अधिकारी | 1 |
कार्य अधिकारी (जिला पंचायत) | 2 |
सहायक निदेशक (संस्कृत शिक्षा) | 4 |
जिला परीवीक्षा अधिकारी | 1 |
सहायक गन्ना आयुक्त | 1 |
सूचना अधिकारी | 3 |
संपादक | 1 |
उप शिक्षा अधिकारी | 14 |
सांख्यिकी अधिकारी | 2 |
खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी | 2 |
सहायक निदेशक (सांख्यिकी) | 1 |
जल्द जारी होगी आधिकारिक अधिसूचना
लोक सेवा आयोग अधियाचन की समीक्षा करने के बाद जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है!