CM धामी ने पर्यावरणविद् स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर व्यक्त किया शोक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व . बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

बता दें की चिपको आंदोलन एवं गांधीवादी विचारों की प्रयोगशाला के रूप में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले दिवंगत सुंदरलाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा का निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को 93 की उम्र में दून के शास्त्री नगर स्थित बेटे राजीव नयन बहुगुणा के आवास पर आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश स्थित पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।