बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसक घटना: पुलिस ने 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया
बनभूलपुरा, 8 फरवरी 2024: बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाथीबड़कला में उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना के संबंध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के निर्देशन में विभिन्न टीमों ने CCTV के अवलोकन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी और पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।
मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण
- शहनाज पत्नी स्व० जमील अहमद उम्र-45 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी से तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
- सोनी पत्नी नाजिम मिकरानी उम्र 33 वर्ष निवासी मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
- शमशीर पुत्री स्व० ज़मील अहमद उम्र-25 वर्ष निवासी तीसरी बन्द गली मलिक का बीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
- सलमा पत्नी नफीस अहमद उम्र- 50 वर्ष निवासी बनभूलपुरा देखरेख चौकी के पास मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
- रेशमा पत्नी मौ० यामीन निवासी इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र-45 वर्ष।