कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के वार्ड संख्या-05 धोरणखास में विकास कार्यों का लोकार्पण और मार्ग सुदृढीकरण किया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य योजना के तहत मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के वार्ड संख्या-05 धोरणखास में लागत रू. 312.61 लाख की 11 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा रू.58.23 लाख की 01 आंतरिक मार्ग के सुदृढीकरण/डामरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कार्य कर रहे है। सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलन्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।