हिमालयन गढ़वाल वीवी में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन, विकसित भारत 2047 को लेकर हुई चर्चा
हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय में विकसित भारत 2047 पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सतपाल सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत 2047 और नेविगेशन हॉरीजोंस इन हायर एजुकेशन एक्सीलेंस था।
कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन, संयोजिका प्रोफेसर पूनम ऋषिश्वर डीन फार्मेसी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उनके साथ ही कुलाधिपति प्रोफेसर शिवकुमार गुप्ता ने सभी वक्ताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
इसी मौके पर महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके सिन्हा ने नई शिक्षा नीति और विकसित भारत 2047 में भूमिका पर अपना विचार रखा।
इस कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि डॉक्टर बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को विकसित भारत बनाने के मंत्र दिए और अपने अनुभवों का बारे में साझा किया।
इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र राणा, डॉ दया शर्मा, और नम्रता प्रसाद ने अपने विचारों को दिखाया।
कार्यक्रम में कुलपति डॉक्टर संजय दास, प्रोफेसर पीके डे, डॉक्टर कोविंद कुमार, और डॉ घनश्याम मिश्रा सम्मिलित रहे।