टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने किए दर्शन
देहरादून: मंगलवार को, श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर में 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति, और समृद्धि के लिए विशेष अर्दास भी की। दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज उनका स्वागत किया।
108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज, 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज, और उपस्थित साधु-संतों के बीच धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।