पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में आयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर वहां ₹ 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें ₹ 82.82 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण और ₹ 134.45 करोड़ की 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ के विकास के लिए घोषणाएं की, जैसे कि आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यकरण, और नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया, धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेस्वरी चरखे एवं तकली से ऊन कताई का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र प्रदान किए और कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने के साथ भीटोली का शुभारंभ किया। उन्होंने 6 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 6 अंतरराष्ट्रीय बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई निर्णय लिए हैं और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया है।