जब हकीकत और फिल्म की कहानी आपस में मिल जाएं: अस्फारुल हक मामला बना ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का आईना
विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’, जिसका आधिकारिक शीर्षक ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ है, एक बार फिर सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी को सामने लाने जा रही है। फिल्म में उन कड़वी सच्चाइयों को उजागर किया गया है, जो अक्सर समाज के सामने होते हुए भी अनदेखी रह जाती हैं। इस बार फिल्म में नए कलाकारों को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया है, जिनका अभिनय बेहद सहज, वास्तविक और देश की जमीनी हकीकत से जुड़ा हुआ नजर आता है।
इसी बीच वास्तविक जीवन में सामने आया अस्फारुल हक मामला फिल्म की कहानी से चौंकाने वाला मेल खाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अस्फारुल हक नामक एक व्यक्ति को कथित तस्करी और शोषण रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी पर महिलाओं से झूठी पहचान के जरिए दोस्ती करने, फिर उन्हें ब्लैकमेल करने और शोषण करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
असल जिंदगी की यह घटना फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ की कहानी का प्रतिबिंब जैसी प्रतीत होती है। फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें प्रेम और भरोसे के नाम पर एक गुप्त साजिश का शिकार बनाया जाता है। फिल्म यह दिखाती है कि किस तरह झूठी पहचान और भावनात्मक छल के जरिए मासूम महिलाओं को फंसाया जाता है।
जैसा कि फिल्म की कहानी में दर्शाया गया है, वैसा ही पैटर्न अस्फारुल हक के मामले में भी सामने आया है, जहां महिलाओं को झूठी पहचान के सहारे अपने जाल में फंसाने और बाद में उनका शोषण करने के आरोप लगे हैं। यह समानता रील और रियल लाइफ के बीच की दूरी को और भी कम कर देती है।
उधर, फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म पहले ही समाज में चल रही चर्चाओं के बीच दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा चुकी है।

