पंजाब में बाढ़ का कहर थमता, अब तक 37 की मौत, 1655 गांव प्रभावित
पंजाब में लगातार हो रही बारिश की रफ्तार थमने के बाद बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है, लेकिन तबाही का असर अभी भी जारी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन के मुताबिक अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही 7 लोगों की जान गई है।
प्रभावित जिले और गांव
बाढ़ से पंजाब के 23 जिले प्रभावित हुए हैं। अब तक करीब 1655 गांव जलमग्न हुए हैं। पूरे राज्य में लगभग 3,55,709 लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं।
- अमृतसर : 1,17,534 लोग प्रभावित
- गुरदासपुर : 1,45,000 लोग प्रभावित
- फिरोजपुर : 39,076 लोग प्रभावित
- पठानकोट : 15,073 लोग प्रभावित
- कपूरथला : 5,728 लोग प्रभावित
- मोहाली : 7,000 लोग प्रभावित
राहत और बचाव कार्य
अब तक 19,474 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सबसे ज्यादा 5581 लोग गुरदासपुर से रेस्क्यू किए गए। इसके अलावा:
- अमृतसर – 2734
- बरनाला – 369
- फाजिल्का – 2422
- फिरोजपुर – 3495
- होशियारपुर – 1615
- कपूरथला – 1428
- पठानकोट – 1139
- जालंधर – 474
- तरनतारन – 21
राहत शिविर और टीमें
बाढ़ प्रभावित जिलों में 5304 राहत शिविर स्थापित किए जा चुके हैं। एनडीआरएफ की 20 टीमें लगातार काम कर रही हैं, वहीं 30 से 35 वायुसेना के हेलीकॉप्टर रात में राहत कार्यों में जुटे हैं। इसके अलावा बीएसएफ की टीमें खासतौर पर गुरदासपुर में लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं।
फसलों को भारी नुकसान
पंजाब में अब तक कुल 1,75,216 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है।
- गुरदासपुर – 40,169 हेक्टेयर
- मानसा – 24,967 हेक्टेयर
- फाजिल्का – 17,786 हेक्टेयर
- फिरोजपुर – 17,620 हेक्टेयर
👉 इस वक्त पंजाब सरकार और बचाव एजेंसियां राहत कार्यों में पूरी ताकत से जुटी हुई हैं, लेकिन लोगों को सामान्य स्थिति बहाल होने में अभी समय लग सकता है।