प्रियंका चोपड़ा बनीं मौसी, परिणीति-राघव ने दी गुड न्यूज
Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 25 अगस्त 2025 को अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DNxJuZv5okE/?utm_source=ig_web_copy_link
सोशल मीडिया पर कपल ने एक प्यारा पोस्ट डाला, जिसमें ‘1 + 1 = 3’ लिखे केक और छोटे पैरों के निशान दिख रहे थे। पोस्ट शेयर करते हुए दोनों ने लिखा – “हमारा छोटा यूनिवर्स, रास्ते में है। असीम आशीर्वाद।”
प्रियंका चोपड़ा ने बरसाया प्यार
गुड न्यूज मिलते ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन परिणीति और जीजा राघव पर ढेर सारा प्यार बरसाया। प्रियंका ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा – “बधाई हो ❤️”। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कपल को शुभकामनाएं दीं।
कपिल शर्मा शो पर दिया था हिंट
गुड न्यूज से पहले राघव ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में इशारा कर दिया था। जब कपिल ने मजाक में फैमिली प्लानिंग पर सवाल किया, तो राघव ने मुस्कुराते हुए कहा था – “देंगे, जल्दी खुशखबरी देंगे।” उस समय परिणीति शरमा गई थीं और वहीं से अटकलें शुरू हो गई थीं।
शादी और लव स्टोरी
परिणीति और राघव की सगाई मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। दोस्ती से शुरू हुई ये कहानी अब जल्द ही पैरेंटहुड में बदलने वाली है।