Rajasthan उपचुनाव: BJP की हार और CONGRESS की जीत, हारे बीजेपी के मंत्री
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने 12570 वोटों से हार का सामना किया है। पहले से ही भजनलाल सरकार के मंत्री रहे टीटी को चुनाव हारने की अनुमानें निकल रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने इस चुनाव में सुरेंद्र पाल टीटी को 12570 वोटों से पीछे छोड़ा है।
अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस जीत पर बधाई दी और कहा, “करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है।”
श्रीगंगानगर जिले में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 5 पर चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को ही आ चुके हैं। यहां 2 सीटों पर बीजेपी और 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। करणपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान 5 जनवरी को हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कुन्नर की मृत्यु के कारण उपचुनाव स्थगित कर दिया गया था और उनके बेटे रूपिंदर सिंह को कांग्रेस ने इस सीट से प्रत्याशी बनाया था।
भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में 199 सीटों में से 115 सीटों की जीत के बाद सुरेंद्र पाल सिंह को राजस्थान मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इस पर कांग्रेस ने आलोचना की और इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया।
नियमों के मुताबिक, मंत्री बनने के बाद से सुरेंद्र पाल सिंह के पास विधायक चुने जाने के लिए छह महीने का समय है। बता दें कि 25 नवंबर को हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें और कांग्रेस ने 69 सीटें जीतीं।