कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है
देहरादून। राहुल गांधी के 4 और 5 जून को होने वाले उत्तराखंड दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस इस दौरे के जरिए पूर्व सैनिकों, युवाओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ-साथ केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को भी प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।…


