देहरादून में भारतीय पाक परंपरा और आधुनिक प्रस्तुति का खूबसूरत संगम देखने को मिला, जब मशहूर शेफ और टीवी पर्सनैलिटी हरपाल सिंह सोखी ने राजधानी में एक लाइव क्यूलिनरी मास्टर क्लास का आयोजन किया। यह शाम सिर्फ खाना बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारतीय स्वाद, यादों और स्ट्रीट फूड संस्कृति का एक जीवंत उत्सव बन गई।
इस विशेष मास्टर क्लास को लाइव और इंटरैक्टिव अंदाज़ में आयोजित किया गया, जिसमें भोजन प्रेमी, मीडिया प्रतिनिधि और खास मेहमान शामिल हुए। शेफ हरपाल ने प्रतिभागियों के साथ मिलकर विभिन्न व्यंजन तैयार किए और हर डिश से जुड़ी दिलचस्प कहानियां भी साझा कीं। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह पारंपरिक स्वादों को आधुनिक…

